प्राचीन समय से ही लोग काफी धार्मिक रहे हैं. हर देश के लोग अपने धर्मों के अनुसार देवी- देवताओं की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं. बात जब पुराने समय की होती है तो ग्रीक लोगों के बारे में चर्चा ज़रुर होती है. ग्रीक लोग न सिर्फ अविष्कारक के तौर पर जाने जाते रहे हैं, बल्कि धर्म के अनुसरण के लिए काफी मशहूर रहे हैं.
तो आईए आज कुछ ऐसे ग्रीक देवियों के बारे में बात करें, जिन्हें एक बड़ी संख्या में ग्रीक लोग पूजते हैं. हैरानी की बात यह है ग्रीक लोग देवताओं से ज़्यादा ग्रीक देवियों की पूजा करते थे. यही कारण था कि हर देवी का नाम अलग-अलग था.
कहते हैं कि हर मुश्किल समय में ग्रीक लोग इन देवियों से मदद मांगते थे.
एथेना
ग्रीक लोग एथेना को सबसे महत्वपूर्ण देवी मानते हैं. एथेना को ग्रीक लोग एथेनी के नाम से जानते हैं. कहा जाता है काफी समय पहले ग्रीस के सबसे बड़े शहर एथेंस पर जब संकट आया था, तब एथेना देवी ने ही इस शहर को मुश्किल से बचाया था.
ऐसा माना जाता है कि एथेना देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम एथेंस रखा गया. एथेना देवी को ज्ञान, ताक़त, इंसाफ, युद्ध की देवी कहा जाता है. जिस किसी को इन सभी चीज़ो की जरूरत होती है, वह एथेना देवी को पूजा करता था.
ग्रीक लोगों की माने तो एथेना ज्ञान वह साहस को देने वाली देवी हैं. शायद इसलिए ही वह एथेना से जुड़ी हर चीज़ को खासा महत्व देते हैं. बताते चलें कि ग्रीक लोग उल्लू को एथेना देवी का पक्षी और ज़ेतून के पेड़ को एथेना का पसंदीदा पेड़ मानते हैं.
यही नहीं हर साल ‘सिटी ऑफ एथेंस’ में एथेना देवी की याद में पैनेथेनिया पर्व का आयोजन किया जाता है, जिसमें विशेष रूप से एथेना की पूजा की जाती है.
Athena (Pic: wikipedia)
आर्टेमिस
प्राकृतिक सुंदरता किसे पसंद नहीं. हर कोई कुदरत के नज़ारों को निहारना चाहता है, किन्तु जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो इंसान भयभीत हो जाता है. कुछ लोग तो मानते हैं कि हर एक प्राकृतिक आपदा देवी- देवता के रूठने के कारण आती है.
ग्रीक काल में भी लोगों की कुछ ऐसी ही यही धारणा थी, जो आज भी कायम है. इसी कड़ी में आर्टेमिस देवी को लोग प्राकृतिक देवी और शिकारी देवी के रूप में जानते हैं. ग्रीक लोग मानते हैं कि जंगल, पहाड़, सूरज और चांद आर्टेमिस देवी के काबू में हैं. इनकी पूजा करने वाले मानते हैं कि अगर यह देवी नाराज़ होती है, तो ग्रीक में प्राकृतिक संकट आता है.
दिलचस्प बात तो यह है कि ग्रीक महिलाएं भी आर्टेमिस देवी को अधिक महत्व देती हैं. उनके अनुसार आर्टेमिस देवी उनके छोटे बच्चों की सुरक्षा करती है और महिलाओं को भयानक बीमारियों से बचाती है. यही कारण है कि ग्रीक के पुराने वेदों में आर्टेमिस देवी के हाथ में तीर-कमान होने की बात का जिक्र मिलता है.
Artemis (Pic: kelpienet)
ब्रीज़ो
ग्रीक में ब्रीज़ो देवी को अधिकांश मछुआरे या समुद्र के सहारे दूसरे देशों में जाने वाले नाविक पूजते थे. इसका मुख्य कारण था कि वह ब्रीज़ो को पानी की देवी मानते थे.
पुराने समय में ग्रीस के समुद्री क्षेत्र में कई लोग अपनी नाव पर सवार होकर दूसरे देशों में व्यापार के लिये जाते थे. इस दौरान कई बार समुद्री तूफ़ान में कई पानी के ज़हाज़ डूब गए. जिसके बाद लोगों ने ब्रीज़ो देवी को पूजना शुरु कर दिया.
ब्रीज़ो को पूजने के पीछे लोगों का यह मत था कि यह देवी उन्हें समुद्र में आने वाले तूफान से बचायेगी और पानी में डूबने नहीं देगी.
आपको जानकर हैरानी होगी कि समुद्र में नाव उतारने से पहले मछुआरे ब्रीज़ो की पूजा करते और उससे मदद मांगते थे. यही नहीं चढ़ावे के रूप में मछुआरे ब्रीज़ो देवी को मछलियां तथा समुद्र में निकलने वाली कीमती सीपियां चढ़ाते थे.
Brizo (Pic: mrpsmythopedia)
हेस्टिया
ग्रीक लोग हेस्टिया देवी की घर में समृद्धि लाने के लिए पूजा करते थे. इसके अलावा हेस्टिया देवी को घर के चूल्हे की देवी माना जाता था. ग्रीक लोगों की यह धारणा थीं कि जो हेस्टिया देवी को हमेशा प्रसन्न रखेगा, उसके घर का चूल्हा एवं अन्य खाद्य वस्तुओं में बरकत होगी.
इसके साथ ही हेस्टिया देवी को वास्तुकला और पूरे ग्रीक राज्य की देवी भी कहा जाता था. माना जाता है कि ग्रीक लोग जब घर में अपने चूल्हे पर कोई पकवान बनाते थे तो सबसे पहले वह उस पकवान को हेस्टिया देवी के नाम चढ़ाते थे. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से उनके घर में कभी अनाज की कमी नहीं आएगी.
Hestia (Pic: pinterest)
वीनस
प्राचीनकाल में लोग इस देवी को विभिन्न रूपों में पूजते थे. वीनस को जीवन में प्रेम, सौंदर्य, यौवन और जीत की देवी के रूप में पूजा जाता था. लोगों का मानना था कि वीनस देवी को पूजने से सौंदर्यता बढ़ता है तथा यौवन आता है.
इसी के चलते महिलाए अपनी शादी से पहले वीनस देवी की काफी पूजा करती थीं. महिलाओं का मानना था कि इससे उनके जीवन में प्रेम का विस्तार होगा.
गौरतलब हो कि हर साल 1 अप्रैल को रोम और ग्रीस में वीनस देवी के अनुयायी वेनारालिया पर्व का आयोजन करते हैं. इस पर्व में वीनस की प्रतिमा पर पती-पत्नी द्वारा फूल माला चढ़ाने का चलन है. इस पर्व का मुख्य कारण यह है कि इस दिन पती-पत्नी अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए वीनस देवी की सलाह मांगते हैं.
साथ ही शादीशुदा जोड़े वीनस की प्रतिमा पर पवित्र फूल मालाएं चढ़ा कर अपनी मनोकामना रखते हैं. माना जाता है वीनस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर, जो मनोकामना मांगी जाती है वह पूरी होती है.
Venus (Pic: nihilnovum)
तो यह थीं ग्रीक देश की कुछ प्रमुख देवियां. ऐसी कई और देविया हुईं, जो ग्रीक में काफी लोकप्रिय रही. एक बात और ग्रीक देश का नाम भले ही आज ग्रीस हो गया है, लेकिन इन देवियों के नाम पुराने काल से ज्यों के त्यों बने हुए हैं.
ग्रीक लोगों की इन देवियों में काफी आस्था है.आपको क्या लगता है ग्रीक लोगों की इस आस्था में कितनी सच्चाई है. कमेंट बॉक्स में ज़रुर बताए.
Web Title: The Story of Main Greek Goddesses, Hindi Article
Featured Image Credit: artstation